Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, बाइक सवार को आई गंभीर चोट, अकलतरा क्षेत्र में हुई घटना

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी चौक में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार शख्स को ठोकर मार दी. घटना में बाइक सवार को गंभीर चोट आई है और उसे बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस ने कार क्रमांक CG10 BD 5496 के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर गांव का रहने वाला बाइक सवार रितेश सिंह क्षत्रिय, बिलासपुर गया था और वह वापस बाइक से लौट रहा था, तभी अर्जुनी चौक में तेज रफ्तार कार ने उसे ठोकर मार दी. घटना में रितेश सिंह क्षत्रिय को चोट आई है. हादसे के बाद घायल बाइक सवार को एम्बुलेंस से बिलासपुर ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!