Champa Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, युवक की हालत गंभीर, रेफर करने की तैयारी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कोटाडबरी और भोजपुर के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक दुर्गेश मरार को ठोकर मार दी है. घटना में युवक को गंभीर चोट आई है और उसे चाम्पा के BDM अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे रेफर करने की तैयारी की जा रही है. घायल युवक बिर्रा क्षेत्र के किकिरदा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.

 



डायल 112 से मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार को ठोकर मारने की सूचना टीम को मिली. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद डायल 112 के आरक्षक सुनील सूर्यवंशी और चालक सोम यादव ने घायल को अस्पताल पहुंचाया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

डायल 112 के आरक्षक सुनील सूर्यवंशी ने बताया कि घायल युवक के परिजन से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह कोरबा जिले के रजगामार गया था, जहां से वापस लौट रहा था, तभी यह घटना हुई है. घटना के बाद चाम्पा के BDM अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से घायल दुर्गेश मरार को रेफर करने की तैयारी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!