लगातार तीसरे दिन भारत में डोली धरती…इन तीन राज्‍यों में लोगों को महसूस हुए भूकंप के झटके. पढ़िए…

नई दिल्‍ली. भारत में आज लगातार तीसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए. देश में आए तीन अलग-अलग भूकंप से आज धरती डोली है. सबसे पहले कर्नाटक, फिर छत्‍तीसगढ़ और अंत में उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी में भूकंप के झटके महससू किए गए. गनीमत रही कि किसी भी भूकंप के दौरान जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. पड़ोसी देश पाकिस्‍तान और म्यांमार में भी हल्‍के भूकंप के झटके महसूस किए गए.

 



 

 

 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक आज दोपहर 2:13 बजे कर्नाटक के बेल्लारी में हल्‍का भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 2.8 मापी गई. फिर छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में भूकंप आया. 3:40 बजे आए भूकंप की तीव्रता 2.9 रही. 16 मिनट बाद यानी 3:56 बजे उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी में भूंकप आया, जिसकी तीव्रता 2.4 रही.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

 

 

 

पाकिस्‍तान-म्यांमार में कितनी तीव्रता से आया भूकंप?

पाकिस्‍तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 4.3 मापी गई. अब तक मिली जानकारी के अनुसार जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक पाकिस्‍तान में शाम 4:16 बजे भूकंप आया. म्यांमार में सुबह 8:52 बजे 3.2 की तीव्रता से भूकंप भी आज महसूस किया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

 

 

 

तीन दिन में तीसरा भूकंप

भारत में इससे पहले सोमवार देर रात करीब 12:45 बजे भूकंप आया था. इस भूकंप का केंद्र चीन में था. दिल्‍ली-एनसीआर सहित उत्‍तर-भारत में भी इसके तेज झटके महसूस किए गए. हालांकि इसमें जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. इसके बाद मंगलवार को भी भारत में भूकंप आया. यह भूकंप अंडमान निकोबार में आया. अंडमान निकोबार में मंगलवार शाम 6:51 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 4.3 मांपी गई.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!