अयोध्या में रामलला के ‘ननिहाल’ छत्तीसगढ़ की ओर से बंटेगा भोजन, 2 महीने तक चलेगा महाभंडारा. पढ़िए…

Mahabhandara in Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला अपने जन्मस्थान पर व‍िराजमान हो गए हैं, जिसकी खुशी में रामलला (Ramlala) के नन‍िहाल छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में उत्सव का माहौल है. छत्तीसगढ़ की ओर से 25 जनवरी से 25 मार्च तक रामलला के दरबार अयोध्या (Ayodhya) में महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार (CG Government) की ओर से रामलला के दरबार में माता शबरी का प्रसाद बांटा जाएगा.

 



 

 

 

 

बता दें कि इस महाभंडारे की व्यवस्था राज्य की 6 अलग-अलग संस्थाओं की ओर से की गई है. इनके माध्यम से अगले 60 दिनों तक छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से रामलला के दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तों के बीच भोजन बांटा जाएगा. इसके लिए सरयू नदी और हनुमानगढ़ी के पास भंडारे के लिए पंडाल तैयार किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

 

 

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने महाभंडारे की व्यवस्था संभालने के लिए एक बस को वीआईपी रोड स्थित रामजी मंदिर से रवाना किया. जिसमें 30 रसोइए और 100 कार्यकर्ताओं की टीम शामिल है. ये सभी अयोध्या में भंडारे की संपूर्ण व्यवस्था संभालेंगे.

 

 

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

 

 

ये समितियां करेंगी सेवाएं
अयोध्या में छत्तीसगढ़ की ओर से किए जा रहे भंडारे की व्यवस्था 6 अलग-अलग समितियां संभालेंगी. जिनमें नीलांचल सेवा समिति बसना, पुरुषोत्तम अग्रवाल फाउंडेशन रायपुर, शिव महापुराण सेवा समिति तिल्दा नेवरा, एग्रोक्रेट सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट रायपुर, सनातन सेवा समिति रायपुर, काली माता अन्नदान भंडारा समिति और तक्षक इको फार्म फोरमदेव शामिल हैं. इन समितियों का समन्वयक विधायक धरमलाल कौशिक को बनाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!