Fraud Arrest : 2.5 एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से 12 एकड़ की दस्तावेज तैयार कर बैंक से 22 लाख रुपए का लोन निकलवाने वाले आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने 2.5 एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से 12 एकड़ की दस्तावेज तैयार कर बैंक से 22 लाख रुपए लोन निकलवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, मामले की अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.

 



बिर्रा पुलिस के मुताबिक, देवरानी गांव निवासी नम्मू लाल पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 2.5 एकड़ जमीन को परमानंद कर्ष और उनके अन्य साथियों के द्वारा फर्जी तरीके से नेट आईडी में 2.5 एकड़ जमीन को 12 एकड़ जमीन बनाकर b1 एवं अन्य दस्तावेज को फर्जी दस्तावेज बनाकर HDFC बैंक राजिम से 22 लाख रुपए का लोन लिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

पुलिस ने नम्मू लाल पटेल की रिपोर्ट पर आरोपी परमानंद कर्ष के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

बिर्रा पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पवनी गांव निवासी परमानंद कर्ष को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी परमानंद कर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, मामले की अन्य फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!