Janjgir Accident Death : दो बाइक में आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, एक बाइक चालक की मौके पर हुई मौत, राशन सामान लेकर लौट रहा था बाइक चालक, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. सिटी कोतवाली थाना क्ष्रेत्र के गौद गांव में दो बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इससे एक बाइक चालक शिव कुमार चौहान की मौके पर मौत हो गई, वहीं बाइक में अन्य दो लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोट आई है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, गौद गांव का शिव कुमार चौहान, अपने अन्य 2 साथी के साथ राशन सामान लेने गया था. वापस आते समय गांव के भाठापारा के पास सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई और बाइक चालक शिव कुमार चौहान की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!