Giraftar : बाराद्वार की पुरानी मर्च्युरी के पास महुआ शराब बेचने वाला गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने पुरानी मर्च्युरी के पास महुआ शराब बेचने वाले आरोपी व्यक्ति महात्मा दास महंत को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी महात्मा दास महंत के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत 34 (1) केस दर्ज किया है. आरोपी महात्मा दास महंत, जैजैपुर थाना क्षेत्र के ठूंठी गांव का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  Champa News : बालपुर में आखिर 40 घंटे बाद बदला गया बिगड़े ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली भीषण गर्मी से राहत

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली महात्मा दास महंत, बाराद्वार की पुरानी मर्च्युरी के पास महुआ शराब की बिक्री कर रहा है. मौके पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी महात्मा दास महंत के कब्जे 1.5 लीटर महुआ शराब जब्त किया है और उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य निखिल कहरा ने एक बार फिर द्वितीय स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम किया रौशन, नेशनल आर्मव्रेस्टलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

error: Content is protected !!