RamaBhakti : रामभक्ति में समाजसेवी महिला की गजब की प्रतिज्ञा, ‘जब तक मंदिर नहीं बनेगा, तब तक नहीं पहनेगी चप्पल’, पिछले 3 दशक से इस प्रण पर अडिग है समाजसेवी महिला रंजना

जांजगीर-चाम्पा. पूरे देश में अयोध्या के राम मंदिर की धूम है और हर जुबान पर राम मंदिर का जिक्र है. जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा में रंजना सिंह नाम की समाजसेवी महिला है, जिन्होंने 31-32 बरस पहले 1992 में अनोखी प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक राम मंदिर नहीं बनेगा, तब तक वे बिना चप्पल यानी खुले पैर चलेगी.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

लगातार 3 दशक से अकलतरा की रंजना सिंह, उस प्रतिज्ञा को पालन करती आ रही है. रंजना सिंह का कहना है कि जब वे अयोध्या जाकर भगवान राम और राजस्थान स्थित कुलदेवी के दर्शन नहीं कर लेती, तब तक पहले की तरह बिना चप्पल की रहेगी. दोनों पवित्र धाम के दर्शन के बाद ही चप्पल पहनने की बात रंजना सिंह ने कही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

रंजना सिंह का कहना है कि भगवान राम, टेंट में थे, तब उन्होंने प्रण लिया था कि अयोध्या में जब तक राम मंदिर नहीं बनेगा, तब तक चप्पल नहीं पहनेगी और हमेशा खाली पैर रहेगी. इधर, स्थानीय लोगों ने भी उनकी रामभक्ति की तारीफ की है.

error: Content is protected !!