महाकाल यादराम बाबा धाम में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को लड्डू से तौलकर किया जाएगा सम्मानित, बाबा भक्तों और क्षेत्रवासियों में उत्साह, 28 जनवरी को होगा आयोजन

सक्ती. जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के डोंगरीडीह गांव के महाकाल यादराम बाबा धाम में क्षेत्रीय विधायक बालेश्वर साहू को लड्डू से तौला जाएगा. इस आयोजन को लेकर बाबा भक्तों और क्षेत्रवासियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है.



– महाकाल यादराम बाबा धाम मंदिर के संचालक धनीराम साहू ने बताया कि खास कार्यक्रम में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को लड्डू से तौला जाएगा. इस आयोजन को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं और 28 जनवरी रविवार का दोपहर 1 बजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 17 अप्रेल को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

 

 

– आपको बता दें कि डोंगरीडीह में विराजित महाकाल यादराम बाबा जी के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं और मत्था टेकते हैं. भक्तों का मानना है कि बाबा धाम में आने के बाद उन्हें पीड़ा से निजात मिलती है, इसलिए छग के कई जिलों और अन्य राज्यों से बाबा के दर्शनार्थी पहुंचते हैं. यहां प्रत्येक रविवार और गुरुवार को भक्तों का ताता लगा रहता है और खासा उत्साह देखा जाता है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Big Action : 4 ट्रकों से 82 लाख से अधिक का अवैध कबाड़ जब्त, छाल पुलिस ने बेरियर पर नाकेबंदी कर अवैध कबाड़ से लोड 4 ट्रकों को पकड़ा, 4 आरोपी चालक गिरफ्तार, सभी ट्रकों में भरे मिले अवैध स्क्रैप, किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं, 81 टन से अधिक लोहा, पाइप, एंगल व स्क्रैप जब्त, 48 लाख के वाहनों सहित बड़ी जब्ती कार्रवाई...

 

error: Content is protected !!