Janjgir Arrest : एग्जाम दिलाने आए छात्र की बाइक की हुई चोरी, कॉलेज परिसर से हुई चोरी, FIR दर्ज कर पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के टीसीएल महाविद्यालय की पार्किंग से छात्र की बाइक चोरी हो गई है. छात्र एग्जाम दिलाने पहुंचा था. इसी दौरान चोरी की घटना हुई है.
मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई.

 



दरअसल, कुमार दास पूरक परीक्षा दिलाने जांजगीर के टीसीएल महाविद्यालय आया था और बाइक को पार्किंग में खड़ी किया था. जब परीक्षा दिलाकर वापस आया, तब उसकी बाइक CG11 AD 0730 की चोरी हो गई थी. घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!