Janjgir News : जांजगीर के 4 वार्डों में आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर का आयोजन किया गया, हसदेव के हीरो ( युवोदय) वालिंटियर ने सहयोग किया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के 4 वार्डों में आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सहित स्कूली बच्चे भी कार्ड बनवाने पहुंचे. जिन लोगों को अभी योजना का लाभ नहीं मिला है, उनके राशन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल लेकर पंजीयन किया गया. यहां नगर पालिका जांजगीर के कर्मचारियों और हसदेव के हीरो ( युवोदय) वालिंटियर के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया गया. शिविर में आए लोगों ने पीएम मोदी इस कल्याणकारी योजना को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया.



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : पकरिया बाड़ा में गौशाला एवं रसोई घर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न, महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त के साथ सम्मिलित हुए सियाराम शरण महाराज

आयुष्मान कार्ड बनवाने आए लोगों ने बताया कि कार्ड बन जाने से 1 साल में 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज होने से उन्हें काफी फायदा होगा. गरीब एवं आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए मोदी जी यह योजना बहुत ही लाभदायक है. पहले मुफ्त में इलाज नहीं होने से बहुत-सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. रुपये की कमी से सही इलाज नहीं करा पाते थे, अब आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराने के बाद अच्छे से इलाज करा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : तेंदुआ धाम कुरियारी में भाजपा शिवरीनारायण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन का व्यापक प्रशिक्षण

error: Content is protected !!