JanjgirChampa : Arrest : अलग-अलग थाना क्षेत्र से 8 जुआरी गिरफ्तार, नगदी रकम सहित अन्य सामग्री जब्त

जांजगीर-चाम्पा. जुआ खेलने वाले 8 जुआरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई बिर्रा, बलौदा और पामगढ़ पुलिस ने की है. मामले में बलौदा और बिर्रा के जुआरियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं पामगढ़ के जुआरी के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, पुलिस को सूचना मिली क्षेत्र में जुआ खेला जा रहा है, सूचना कर बाद बिर्रा पुलिस ने दबिश दी और 3 जुआरी शंकर पटेल, बुधराम आदित्य, आकाश पटेल को गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

इधर, बलौदा पुलिस ने 4 जुआरी राजा राम पांडेय, संतीश यादव, धनकु बिंद, राकेश धीवर को जुआ खेलते पकड़ा है. साथ ही, पामगढ़ पुलिस ने 1 जुआरी फनीराम खरे को गिरफ्तार किया है. वह लिखकर सट्टा का खेल खेला रहा था. इस तरह मामले में 8 जुआरियों की गिरफ्तारी हुई है. मामले में 8 जुआरी से 3 हजार 3 सौ 80 रुपये को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

error: Content is protected !!