Arrest : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने से किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने मिशन फाटक भोजपुर के पास से देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 नग देशी शराब को जब्त किया है.

 



चांपा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गुल्लू उर्फ शिव साहिस, देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी गुल्लू उर्फ शिव सहीस के कब्जे से 30 नग देशी शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

पुलिस ने मेहंदी पारा चांपा निवासी आरोपी गुल्लू उर्फ शिव सहीस के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी गुल्लू उर्फ शिव सहीस को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!