JanjgirChampa Big News : खनिज का अवैध परिवहन करते 10 ट्रैक्टर जब्त, रेत और ईंट का कर रहे थे अवैध परिवहन, रेत के 2 अवैध भंडारण पर भी कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जिले के बलौदा और नवागढ़ क्षेत्र में हुई खनिज का अवैध परिवहन करते 10 ट्रैक्टर को खनिज उड़नदस्ता टीम ने पकड़ा है और खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. साथ ही, बम्हनीडीह क्षेत्र में रेत के 2 अवैध भंडारण पर भी कार्रवाई की है.

 



खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने नवागढ़ ब्लॉक के पीथमपुर और बलौदा ब्लॉक के केराकछार में कार्रवाई की है. टीम ने रेत, ईंट और चूना पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे 10 ट्रैक्टर को जब्त किया है. जिला खनि अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि इन वाहनों के संचालकों से जुर्माना वसूला जाएगा. उन्हीने बताया कि ऐसी कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!