Accident Injured : इलाज कराने जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को कार ने मारी ठोकर, मां-बेटे हुए घायल, कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के सोंठी गांव में इलाज कराने जा रहे बाइक सवार मां-बेटे रथमती गबेल, किरण कुमार गबेल को कार क्रमांक MP 66 C 2687 के चालक ने ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार मां-बेटे को चोट आई है. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आडिल गांव के किरण कुमार गबेल ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बाइक में इलाज कराने सक्ती अस्पताल जा रहे थे, तभी सोंठी गांव में सामने की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार दोनों मां-बेटे गिरने से घायल हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

मामले में सक्ती पुलिस ठोकर मारने वाले कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!