JanjgirChampa Big News : कुएं में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस, तफ़्तीश जारी

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के ससहा गांव में बुजुर्ग महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ़्तीश कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, ससहा गांव की 66 वर्षीय महिला मिलबाई केंवट, रात में घर की बाड़ी के कुएं के पास गई थी और पैर फिसलने से कुएं में गिर गई. इससे कुएं में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa : चक्रवात को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले के स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, DEO ने आदेश में ये लिखा...

घटना की सूचना के बाद मौके पर पामगढ़ पहुंची है और कुएं से महिला के शव को बाहर निकलवाया गया है. इसके बाद, पंचनामा कार्रवाई कर रही है. फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!