JanjgirChampa News : केंद्रीय रेशम बोर्ड सलाहकार समिति में रामाधार देवांगन बने सदस्य, किसान स्कूल में कल 15 जनवरी को होगा रामाधार का सम्मान

जांजगीर-चाम्पा. केंद्रीय टसर अनुसन्धान व प्रशिक्षण संस्थान, केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य से जिले सिवनी ( चांपा ) के प्रगतिशील किसान, कोसा रेशम कीट पालन का मास्टर ट्रेनर, छत्तीसगढ़ आरसेटी के डोमिन असेसर एवं वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह परिवार के प्रमुख रामाधार देवांगन को केंद्रीय सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है।

 



केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के कोसा रेशम और बुनकरो की समस्याओ को केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष रखने के लिए छत्तीसगढ़ से जांजगीर चांपा जिले के सिवनी चांपा निवासी रामाधार देवांगन को केंद्रीय सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। इस समिति में भारत के सभी अलग अलग राज्यों के केंद्रीय तसर अनुसन्धान, प्रशिक्षण संस्थान, केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के संचालक को भी सदस्य बनाया गया है।

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

उल्लेखनीय है कि श्री देवांगन भारत का पहला किसान स्कूल बहेराडीह के प्रमुख सदस्य के अलावा हमर संगवारी किसान उत्पादक कम्पनी के डायरेक्टर, छत्तीसगढ़ आरसेटी के कोसा रेशम कीट पालन के मास्टर ट्रेनर, डोमिन असेसर और क़ृषि विभाग के कृषक संगवारी भी हैं। क़ृषि क्षेत्र में उन्हें राज्य और केंद्र स्तर पर कई पुरुस्कार से नवाज़ा गया है।

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि कल 15 जनवरी को किसान स्कूल बहेराडीह में छत्तीसगढ़ के किसानों द्वारा केंद्रीय तसर अनुसन्धान प्रशिक्षण संस्थान, केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय सलाहकार समिति में बनाये गये प्रगतिशील किसान रामाधार देवांगन का सम्मान किया जायेगा। सम्मान समारोह में किसान, बुनकर,महिला समूह, एफपीओ और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा मिडिया के लोग प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!