JanjgirChampa Big Update : नहर में 2 लड़के का शव मिलने का मामला, शार्ट PM रिपोर्ट से हुआ हत्या का खुलासा, पुलिस की तफ्तीश जारी, परिजन का लिया जा रहा है बयान… जानिए पूरा मामला…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के सलखन गांव और नवागढ़ थाना क्षेत्र के बरभाठा गांव की नहर में 2 लड़के की लाश मिलने के मामले में शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है और दोनों की हत्या करने की बात सामने आई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और पुलिस द्वारा परिजन का बयान लिया जा रहा है.

 



7 जनवरी से सलखन गांव के 2 लड़के दीपक टण्डन और राजेश यादव, 7 जनवरी को लापता हो गए थे. 9 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट शिवरीनारायण थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा थी थी. इसी दौरान शुक्रवार की सुबह नवागढ़ थाना क्षेत्र के बरभाठा गांव में 1 लड़के और शिवरीनारायण के सलखन गांव में दूसरे लड़के की लाश मिली.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

सूचना के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर विजय पैकरा और चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार मौके पर पहुंचे थे. घटना की परिस्थिति के लिहाज से हत्या की आशंका जताई गई थी. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ भेजा गया था. यहां डॉक्टरों की टीम ने दोनों शव का पोस्टमार्टम किया और शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ है. दोनों के सिर पर चोट के निशान मिले हैं. मामले में पुलिस द्वारा परिजन का बयान लिया जा रहा है और शॉर्ट पीएम रिपोर्ट पुलिस को मिलने के बाद मामले में हत्या का जुर्म दर्ज किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!