JanjgirChampa Big Update ; मोबाइल टॉवर में चढ़ी महिला खुद से उतरी, 7 घण्टे बाद खुद से नीचे उतरी महिला, प्रशासन ने ली राहत की सांस, ASP, SDM, तहसीलदार और टीआई रहे मौके पर, लोगों की लगी रही भीड़… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा थाना क्षेत्र के दारंग गांव में 100 फीट से अधिक ऊंचाई पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला खुद से उतर गई है. 7 घन्टे तक टॉवर में महिला चढ़ी हुई थी. महिला के उतरने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है. महिला परमेश्वरी बाई, मंदबुद्धि है, जो सरगुजा जिले के बरपानी गांव की है. डॉक्टर ने चेक किया तो उसकी सेहत ठीक है, फिर भी एहतियातन जिला अस्पताल जांजगीर भेजी गई है.

 



मोबाइल टॉवर में महिला के चढ़ने के बाद ASP, SDM, तहसीलदार और टीआई के साथ आपदा प्रबंधन का दल पहुंचा था. यहां SDRF की टीम को भी बिलासपुर से बुलाई गई थी, यहां टीम के पहुंचने के पहले महिला खुद से नीचे उतर गई. मौसम सर्द होने से ठंड भी अधिक थी. प्रशासन की टीम ने महिला से बात की तो उसने पानी मांगी थी, फिर बाद वह नीचे उतरी और भोजन मांगने लगी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

दरअसल, शुक्रवार 19 जनवरी को एक महिला दारंग गांव पहुंची और दोपहर में ढाई-3 बजे मोबाइल टॉवर में चढ़ गई. स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को किसी तरह टॉवर से उतार लिया, लेकिन बाद में शाम 5 बजे महिला फिर टॉवर के पास पहुंच गई और टॉवर पर चढ़ गई. देखते ही देखते महिला, 100 फीट से अधिक ऊंचाई पर जाकर बैठ गई. इस दौरान सूचना पर चाम्पा पुलिस मौक़े पर पहुंची और जांजगीर से आपदा प्रबंधन के साथ ही बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाई गई.
इस बीच प्रशासन की टीम महिला से बात करती रही और उसे नीचे उतरने समझाइश देती रही. फिर महिला ने रात 11 वजे पानी मांगी. करीब साढ़े 11 बजे ASP और SDM पहुंचे.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

इस दौरान 12:15 बजे महिला खुद से नीचे उतर गई. महिला के मोबाइल टॉवर पर चढ़ने के बाद प्रशासन ने टॉवर के नीचे जाल और गद्दे की व्यवस्था की थी. फिलहाल, महिला को जांजगीर के जिला अस्प्ताल भेजी गई है. महिला, जांजगीर-चाम्पा जिले कैसे पहुंची, यह पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है. महिला के परिजन से भी सम्पर्क साधने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!