JanjgirChampa News : सेमरा में निकली अक्षत कलश का भव्य शोभायात्रा, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य नरेंद्र कौशिक भी शामिल हुए

जांजगीर-चाम्पा. श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हेतू अक्षत कलश का भव्य शोभायात्रा गृह ग्राम सेमरा मे 18 जनवरी को महामाया मंदिर से निकाली गई जिसे पुरे गांव के मुख्य मार्ग गीधा मोड़, अटल चौक, कुटरा बोड होते हुये
राम कीर्तन मण्डली के द्वारा वाद्य यंत्रो के साथ हरि कीर्तन करते हुये पुरे गांव मे घुमाया गया.

 



शोभा यात्रा का ग्रामवासियो ने आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया, माता बहनो ने अपने अपने घर के सामने रथ मे विराजमान अक्षत कलश एवं श्री राम, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के प्रतिमूर्ति का आरती थाल सजाकर पूजन किये.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

शोभा यात्रा मे मुख्य रूप से श्रीराम जन्मभूमि न्यास मंदिर निर्माण धन संग्रह समिति नवागढ़ विकास खण्ड के संयोजक नरेन्द्र कौशिक, शिवगोपाल कश्यप,अरुण यादव, बाबूलाल कश्यप, रघुपाल सिंह, नितिन चौबे, व्यास कश्यप, लोमस चौबे, टीकाराम श्रीवास, संतोष शर्मा, नवीन तिवारी, जसराज सिंह, हुलास कर्ष, धनंजय सिंह, उतरा साहू, महाबीर कश्यप, रामभरोस यादव, प्रभात सिंह, दिलीप सिंह, दीनदयाल कश्यप, सुखसागर कश्यप, रतन कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!