JanjgirChampa Rape Arrest : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, सक्ती जिले से हुई आरोपी की गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अरुण कुमार केंवट को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक, सक्ती जिले के मुरलीडीह गांव का रहने वाला है. मामले में आईपीसी की धारा 376 (3), पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के अनुसार, सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के मुरलीडीह गांव निवासी अरुण केंवट ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दिया था, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया था. जब लड़की ने शादी की बात कही तो आरोपी युवक ने शादी से इंकार कर दिया. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अरुण केंवट को गिरफ्तार किया है और उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!