Judgement : पॉलिसी धारक की मृत्यु पर नॉमिनी को नहीं दिया गया बीमा का लाभ, जांजगीर उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के उपभोक्ता आयोग ने पॉलिसी धारक की मृत्यु पर नॉमिनी को बीमा का लाभ देने से बीमा कम्पनी ने इंकार कर दिया. अब उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को नॉमिनी को बीमा की राशि 50 लाख रुपये, खर्च और ब्याज सहित देने का फैसला सुनाया है.



मिली जानकारी के अनुसार, छोटेलाल ने टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में सम्पूर्ण रक्षक बीमा पॉलिसी कराया था और पत्नी जानकी बाई को नॉमिनी बनाया था. बीमा चालू होने के दौरान छोटेलाल की मृत्यु हो गई.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : चाम्पा SDM के नेतृत्व में रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 1 हाइवा और 2 ट्रैक्टर जब्त, बम्हनीडीह क्षेत्र में हुई कार्रवाई

इसके बाद पत्नी जानकी बाई ने बीमा राशि के लिए बीमा कंपनी में अप्लाई किया था, लेकिन बीमा कंपनी ने राशि देने इंकार कर दिया था, तब पीड़िता ने उपभोक्ता आयोग में शिकायत की थी. इसके बाद उपभोक्ता आयोग ने टाटा AIA बीमा कंपनी को 45 दिन के भीतर पीड़िता जानकी बाई को बीमा की राशि 50 लाख रुपये, संताप का 30 हजार रुपये, वाद का खर्चा 5 हजार रुपये देने फैसला सुनाया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : अवैध खनिज गतिविधियों पर कार्रवाई, 1 हाइवा,1 जेसीबी मशीन, 2 ट्रैक्टर जब्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 612 प्रकरण दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली...

error: Content is protected !!