Arrest : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, देशी शराब और बिक्री रकम जब्त

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने सकर्रा गांव से देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे 17 नग देशी शराब और बिक्री रकम 320 रुपए को जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी होम शंकर साहू, देशी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी होम शंकर साहू के कब्जे से 17 नग देशी शराब और शराब बिक्री रकम 320 रुपए को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara School Bus Fire : निजी स्कूल की बस में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, पास में खड़ी थी अन्य बस, बड़ी आगजनी की घटना टली...

पुलिस ने आरोपी होम शंकर साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) क, ख के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!