Marpit FIR : पुरानी रंजिश को लेकर 4 लोगों ने युवक से की मारपीट, बाराद्वार थाना में FIR दर्ज

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के डूमरपारा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 4 लोगों ने युवक से मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले सिद्धू यादव, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर राठौर, सत्यम यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत FIR दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, डूमरपारा के धनेश्वर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दुकान के पास खड़ा था, तभी सिद्धू यादव, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर राठौर, सत्यम यादव ने आकर पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है. मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : पकरिया बाड़ा में गौशाला एवं रसोई घर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न, महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त के साथ सम्मिलित हुए सियाराम शरण महाराज

error: Content is protected !!