बड़ी खबर : बाराद्वार में जमीन विवाद को लेकर डंडा एवं रॉड से मारपीट करने वाले 1 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सक्ती. बाराद्वार में जमीन विवाद की वजह से युवक अवधेश साहू और उसके परिजन से डंडा एवं रॉड से 1 नामजद सहित अन्य लोगों ने मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले ऋषि राय और अन्य आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 452, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, अवधेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि राइस मिल के सामने अपनी निजी जमीन में तंबू बनाकर परिजन सहित बैठे हुए थे, तभी बाराद्वार का ऋषि राय अपने अन्य साथियों के साथ डंडा, रॉड लाकर गाली-गलौज कर जमीन छोड़ने की बात को लेकर मारपीट की है. इससे पहले भी आरोपी ऋषि राय ने जान से मारने की धमकी दी थी.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

मामले में बाराद्वार पुलिस मारपीट करने वाले ऋषि राय और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!