Mobile Chori Giraftar : फ्लिपकार्ड कंपनी से मोबाइल की चोरी, 2 डिलीवरी ब्वाय गिरफ्तार, इस तरह हुआ खुलासा… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने जांजगीर के फ्लिपकार्ड कंपनी से मोबाइल की चोरी के मामले में 2 डिलीवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया है और 2 मोबाइल को जब्त किया है. मामले में 2 डिलीवरी ब्वाय भुनेश्ववर कश्यप और करण काठे के खिलाफ आईपीसी की धारा 381, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

 



दरअसल, 27 जनवरी को राजेश धीवर ने रिपोर्ट लिखाई कि 12 दिसंबर और 23 दिसंबर 2023 के मध्य जांजगीर के फ्लिपकार्ड कंपनी से 5 मोबाइल की चोरी हो गई है. मामले में अपराध दर्ज कर जांच की गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर 2 डिलीवरी ब्वाय द्वारा चोरी करने की बात सामने आई.

मामले में पुलिस ने 2 डिलीवरी ब्वाय के कब्जे से 2 मोबाइल को जब्त कर दोनों आरोपी भुनेश्ववर कश्यप और करण काठे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

error: Content is protected !!