Jamin Vivad FIR : जमीन बंटवारे की बात को लेकर जेठ और जेठानी ने महिला से की पिटाई, बाराद्वार थाना में केस दर्ज

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के परसदाकला गांव में जमीन बंटवारे को लेकर महिला इंद्रा लहरे से उसके जेठ और जेठानी ने मारपीट की है. मामले में पुलिस ने जेठ शंकर लाल लहरे, जेठानी सुनीता लहरे के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, परसदाकला गांव की महिला इंद्रा लहरे ने बताया कि जमीन बंटवारा को लेकर उसके जेठ शंकर लाल लहरे, जेठानी सुनीता लहरे ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है. मामले में बाराद्वार पुलिस ने जेठ शंकर लाल लहरे, जेठानी सुनीता लहरे के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!