राष्ट्रीय बालिका दिवस : बालिकाओं के अधिकार एवं कानूनी जानकारी के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में बालिकाओं के अधिकार एवं कानूनी जानकारी के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के बारे में पता रहना चाहिए, ताकि समय आने पर उसका उपयोग कर सके. सायबर फ्रॉड बचने और मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर सुरक्षित तरीके से उपयोग करने की जानकारी दी गई.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और कॉलेज से करीब 350 छात्र-छात्रा आये हुए थे. कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में कॉलेज छात्राओं ने महिलाओं की अलग-अलग भूमिका को किरदार में रूप में प्रस्तुति दी.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश सुरेश कुमार सोनी, द्वितीय जिला एवं अपर न्यायाधीश पल्लवी तिवारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रियंका अग्रवाल, अपर कलेक्टर लवीना पाण्डेय, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल मौजूद थी.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!