Paddy Thief Arrest : धान की चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार, 31 बोरी धान और चोरी में प्रयुक्त बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने धान की चोरी करने वाले 3 आरोपी मुकेश सिदार, शेख सुल्तान, मनीष सिदार को पोड़ीदल्हा गांव से गिरफ्तार किया है. मामले में चोरी के 31 बोरी धान और चोरी में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है. जब्त धान की कीमत 31 हजार 8 सौ 30 रुपये है. मामले में आईपीसी की धारा 379, 34, 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

दरअसल, पोड़ीदल्हा के जितेंद्र सिंह और अमलीपाली धान उपार्जन केंद्र प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट लिखाई कि पोड़ीदल्हा गांव के संगवारी कृषि केंद्र एवं अमलीपाली के धान उपार्जन केंद्र से 31 बोरी धान की चोरी हो गई है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच शुरू की. जांच के बाद पुलिस ने पोड़ीदल्हा गांव से 3 आरोपी मुकेश सिदार, शेख सुल्तान, मनीष सिदार को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंकने वाले आरोपी 5 युवक गिरफ्तार, मुख्य मार्ग पर लकड़ी और पत्थर रखकर आवागमन किए थे बाधित

error: Content is protected !!