पकरिया झूलन पवित्र अक्षत कलश का स्वागत ग्रामवासियों ने श्रीफल एवं दीप आरती के साथ किया

जांजगीर-चाम्पा. ग्राम पकरिया झूलन में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम से आए पवित्र अक्षत कलश निमंत्रण को गांव के बड़े गौटिया गुलबदन सिंगसार्वा के घर के पास के हनुमान जी के मन्दिर से लेकर ग्राम के प्रभात फेरी दल द्वारा ग्रामवासियों को निमत्रण देने भजन करते हुए घर-घर पहुंच रहे थे. पवित्र अक्षत कलश निमंत्रण को लेकर लोगों में खासा उत्साह था.

 



माताएं एवं बहने अपने घर के पास श्रीफल और आरती की थाल सजाकर घर के सामने पवित्र अक्षत कलश का इंतजार कर रहे थे. घर के पास पहुंचाने पर माताएं बहनें पवित्र अक्षत कलश का श्रीफल भेंटकर कर आरती उतार रही थी और कलश को धारण करके निमंत्रण में शामिल हो रही थी. ये भगवान राम के प्रति उनकी आस्था थी ग्राम पकरिया को आज भी मानस पकरिया के नाम से जाना जाता है. कार सेवा के दौरान ग्राम पकरिया की भी सहभागीता रही थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

ग्राम के कृष्ण कुमार सिंगसार्वा, विमल कश्यप गुहादास महंत को ग्रामवासियों ने कार सेवा में तिलक लगाकर 27 अक्टूबर 1990 को भगवान श्रीराम की सेवा में भेजे थे. आज पवित्र अक्षत कलश निमंत्रण को लेकर कार सेवक भावुक हो गए और अक्षत कलश निमंत्रण में शामिल हो गए.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

पवित्र अक्षत कलश निमत्रण में गुलबदन प्रसाद, रोहित सारथी पुर्व सैनिक एवं पार्षद अकलतरा नगर पालिका परिषद्, कोमल सिंगसार्वा जनपद सदस्य, चंद्रकांत सिंगसार्वा, अवधेश कश्यप, बैसाखू गोंड, निखाद केंवट, रामचंद कश्यप, सुखसागर कश्यप , रामफल कश्यप, सोनू सिंगसार्वा, आगरा कश्यप, गोपाल सिंगसार्वा, सुरज दुखु श्रीवास आयुष सिंगसार्वा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष सिंगसार्वा, प्रभात फेरी दल के सदस्य एवं ग्रामवासी शामिल थे।

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!