Sakti Bike Thief : सक्ती बुधवारी बाजार से बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती के बुधवारी बाजार से रौताही मेला देखने गए युवक रमेश कुमार केंवट की बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 379 के तहत केस दर्ज किया है. युवक रमेश, अपने अन्य दो दोस्तों रितेश यादव, उदित यादव के साथ रौताही मेला देखने गया था.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोंठी गांव के रमेश कुमार केंवट ने आज 19 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 10 जनवरी को अपने अन्य दो दोस्तों के साथ रौताही मेला देखने गया था.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

वहां अपनी बाइक क्रमांक CG 11 AQ 7082 को बुधवारी बाजार के पास खड़ी करके मेला देखने चले गए. वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. किसी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी. मामले में सक्ती पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!