Action : अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई, चेन माउण्टेन एवं 01 हाइवा जब्त

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में खनिज विभाग के उडनदस्ता दल प्रभारी प्रभारी उत्तम प्रसाद खूँटे एवं टीम द्वारा शिवरीनारायण क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन/भण्डारण करने वाले वाहनो / स्थानो का औचक जाँच किया गया।

 



खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र से 01 स्थान पर खनिज रेत के अवैध भण्डारण स्थल से 01 चेन माउण्टेन एवं 01 हाईवा को जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : लैलूंगा में प्रशासनिक फेरबदल, एसडीएम राकेश कुमार वर्मा हटाए गए, गोकुल आर.के. को स्वतंत्र प्रभार, अब प्रवीण तिवारी संभालेंगे लैलूंगा की कमान, कलेक्टर ने आदेश जारी किया...

अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir : संविधान के मूल्यों का सम्मान और शहीदों का स्मरण ही सच्ची राष्ट्रभक्ति: ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!