Arrest : इंस्ट्राग्राम आईडी से अश्लील कमेंट्स और फ़ोटो डालने वाला आरोपी मोबाइलधारक गिरफ्तार, आईटी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने इंस्ट्राग्राम में अश्लील कमेंट्स और फ़ोटो डालने वाले मोबाइल धारक आरोपी राज देवदास को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी राज देवदास के खिलाफ धारा 509 ( ख ) 67 (A) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. आरोपी राज देवदास अकलतरा के रामसागर पारा का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके इंस्ट्राग्राम आईडी के माध्यम से अश्लील कमेंट्स एवं अश्लील फोटो भेजा गया है. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से सायबर सेल जांच में जुटी हुई थी. अकलतरा पुलिस ने रामसागर पारा से आरोपी राज देवदास को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!