2024 Hyundai Creta Facelift की Official Images में दिखे ये 10 बड़े बदलाव, लॉन्च से पहले जानिए सबकुछ

नई दिल्ली. 2024 hyundai Creta Facelift को इस महीने 16 जनवरी को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपने ने इसकी 4 आधिकारिक तस्वीरें पेश की हैं और इससे पहले नई क्रेटा का स्केच भी सामने आया था। आइए, हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में किए गए 10 संभावित बदलावों को बारे में जान लेते हैं।



1. फ्रंट डिजाइन की बात करें तो इसे अधिक मस्कुलर अपील देने के लिए फ्रंट बम्पर को भी फिर से तैयार किया गया है।

इसे भी पढ़े -  UPSC Success Story : नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

2. इसमें अपडेटेड हेड लाइट और डीआरएल डिजाइन ऑफर किया गया है।

3. 2024 hyundai Creta Facelift के पीछे एक स्ट्रेच्ड लाइट बार है और टेल लाइट डिजाइन पर भी दोबारा काम किया गया है।

4. इसके डायमेंशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है।

5. Hyundai Creta इस बार अपने डैशबोर्ड डिजाइन के साथ थोड़ा मिनिमलिस्टिक अप्रोच अपना रही है।

इसे भी पढ़े -  UPSC Success Story : नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

6. इसमें 10.25 इंच की डुअल स्क्रीन दी गई हैं और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को एक नए यूजर इंटरफेस के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।

7. 2024 हुंडई क्रेटा में अब एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जो हुंडई अल्कजार से लिया गया है।

8. नई क्रेटा में अलॉय व्हील्स को भी हल्का सा डिजाइन अपडेट दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  UPSC Success Story : नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

9. कंपनी ने पुष्टि की है कि 2024 Hyundai Creta को सात वेरिएंट्स – ई, ईएक्स, एस, एस (ओ), एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स (ओ) में पेश किया जाएगा।

10. अन्य इंजन विकल्पों के अलावा इसे हुड के नीचे एक टर्बो पेट्रोल मोटर भी दिया जाएगा।

error: Content is protected !!