पतली चोटी को दोगुना मोटा बना देते हैं ये 3 हेयर मास्क, खुद देखे कमाल..

बाल मोटे और घने होते हैं तो बेहद खूबसूरत दिखाई पड़ते हैं. इन्हें अपने तरीके से स्टाइल किया जा सकता है और अगर रंगना हो या कुछ एक्सपेरिमेंट करना हो तो भी ज्यादा चिंता नहीं होती है. वहीं, जब बाल पतले होते हैं तो उन्हें लेकर अक्सर ही टेंशन और तनाव रहने लगता है. बालों के झड़ते रहने से सिर पर बाल कम और स्कैल्प ज्यादा नजर आने लगती है. ऐसे में बालों को मोटा बनाने और बालों की ग्रोथ (Hair Growth) बेहतर करने के लिए घर पर ही कुछ हेयर मास्क बनाकर लगाए जा सकते हैं. इन हेयर मास्क (Hair Mask) को बनाना आसान है और इन्हें बालों पर आसानी से लगाया भी जा सकता है. ये हेयर मास्क बालों को भरपूर पोषण देते हैं और बालों को अंदरूनी और बाहरी दोनों रूपों में फायदा देते हैं. यहां जानिए इन हेयर मास्क को बनाने और लगाने के तरीके के बारे में.



इसे भी पढ़े -  ज्यादा प्रोटीन खाने से सेहत नहीं बनती, किडनी खराब होती है! जानिए दिनभर में कितना प्रोटीन लेना है सही

 

 

 

प्राकृतिक गुणों से भरपूर मेथी का इस्तेमाल आयुर्वेदिक नुस्खों में भी किया जाता है. मेथी का हेयर मास्क (Methi Hair Mask) बनाना आसान भी है और इसे लगाने पर असर भी अच्छा दिखता है. बालों को मोटा करने के लिए मेथी के पीले दाने लेकर रातभर पानी में भीगने के लिए रख दें. अगले दिन इन दानों को पीसकर पेस्ट तैयार करें और बालों पर 45 से 50 मिनट के बीच लगाए रखने के बाद धो लें. मेथी से बालों को प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड भी मिलता है जो हेयर ग्रोथ में मददगार होता है.

इसे भी पढ़े -  ज्यादा प्रोटीन खाने से सेहत नहीं बनती, किडनी खराब होती है! जानिए दिनभर में कितना प्रोटीन लेना है सही

 

 

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. खबर सीजी न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

error: Content is protected !!