Vastu Tips for Temple: अपने मंदिर के आसपास से हटा दें ये चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे नकारात्मक परिणाम…

नई दिल्ली: हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ, ईश्वर के प्रति अपना सम्मान दर्शाने का एक तरीका है। माना जाता है कि रोजाना पूजा-अर्चना करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।



 

 

 

लेकिन अगर आप मंदिर के पास इन चीजों को रख देते हैं, तो आपको बुरे परिणाम का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में जानते हैं कि वह कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें आज ही अपने मंदिर के आसपास से हटा देना चाहिए।

 

 

 

आज ही हटाएं ये तस्वीर

यदि कोई व्यक्ति अपने घर के मंदिर के आसपास पितरों या पूर्वजों की तस्वीर लगाता है, तो इससे व्यक्ति को बुरे परिणाम देखने का मिल सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत ही पितरों की तस्वीर को वहां से हटा देना चाहिए। पितरों की तस्वीर लगाने के लिए दक्षिण दिशा सबसे सही मानी गई है।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

 

 

 

 

मंदिर में न रखें ये चीजें

यदि कोई व्यक्ति कटी-फटी धार्मिक पुस्तकों को मंदिर के पास रखता है, तो इससे भी नकारात्मकता बढ़ सकती है। इसके अलावा सूखे हुए फूल भी मंदिर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में भगवान को चढ़ाए गए फूलों के सूख जाने के बाद उन्हें हटा दें।

 

 

 

 

कितने शंख रखना है शुभ

कई लोग घर के मंदिर में शंख भी रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मंदिर में एक से ज्यादा शंख नहीं रखने चाहिए। व्यक्ति को वास्तु दोष भी लग सकता है। इसके साथ ही मंदिर में शनि देव की मूर्ति रखना भी शुभ नहीं माना गया।

इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

 

 

 

न रखें ऐसी मूर्तियां

घर के मंदिर में भगवान की रौद्र रूप वाली मूर्तियां रखना बिलकुल भी सही नहीं माना जाता है। इसके साथ ही अपने मंदिर में खंडित मूर्तियों को रखने से भी बचना चाहिए। यदि आपके मंदिर की कोई मूर्ति खंडित हो गई है, तो ऐसी स्थिति में उसे विसर्जित कर देना चाहिए।

error: Content is protected !!