Action : अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाए जाने पर 9 वाहन जप्त, अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई

जांजगीर-चांपा. खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम द्वारा पीथमपुर, भादा, नवापारा, केवा में खनिजों के अवैध परिवहन, भण्डारण करने वाले वाहनों, स्थानों की औचक जांच की.



जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 09 प्रकरण ( 08 ट्रैक्टर एवं 01 हाईवा ) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले कुल 09 वाहनों को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : मरघट्टी गांव में महानदी पर चेन माउंटेन से रेत की अंधाधुंध खोदाई, नियम-कायदे ताक पर, खनिज विभाग के अफसरों को कोई सरोकार नहीं, PMGSY की सड़क को रौंद रहे रेत से भरे भारी वाहन, ग्रामीणों में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है गुस्सा...

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जांच की जा रही है. अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : असुरक्षित पाया गया ‘सचिन पान मसाला’, बैच नं. एच-25 पर प्रतिबंध, प्रशासन की अपील-न खरीदें, न बेचें शेष स्टॉक कंपनी को लौटाएं, OCENO ब्रांड के पानी पाउच/बॉटल पर भी रोक...

error: Content is protected !!