छग राज्य का बजट गांव, गरीब और किसानों को समर्पित है : चंदेल, राज्य के बजट में सर्वजन हिताय एवं सर्वजन सुखाय की अवधारणा शामिल

जांजगीर-चाम्पा. छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने छ.ग. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चलने वाली राज्य सरकार के प्रथम बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि प्रदेश का यह आम बजट वर्ष 2024-25 के छत्तीसगढ़ के विधान सभा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रस्तुत किया है। यह बजट प्रदेश के गांव, गरीब एवं किसानों को समर्पित बजट है। इस विकास उन्मुख बजट में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। प्रदेश का यह बजट संतुलित एवं विकास की अवधारणा को प्रदर्शित करने वाला बजट है, इसमें मोदी जी की गारंटी को समाहित किया गया है, हम जो कहते है उसे कार्य के रूप में परिणीत करते है यह इस बजट में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

प्रदेश के किसानों, मजदूरों नवजवानों, महिलाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा बेरोजगार नवजवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस बजट का निर्माण किया गया है। छत्तीसगढ़ का यह बजट आने वाले समय में विकसित छ.ग. की ओर कदम बढ़ाने वाला बजट है। यहां की बुनियादी समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल, स्कूल, सिंचाई के रकबे में वृद्धि, उद्योगों को बढ़ावा सहित अन्य बुनियादी व आवश्यक चिजों को और हम कैसे सशक्त बना सकते है इन सारे मदों में इस बजट में उचित प्रावधान किया गया है। वनवासी अंचलों तथा गरीबों के कल्याण के लिये इस बजट में अनेक उल्लेखनीय प्रावधान रखे गये है। इस बजट में कोई नया कर प्रस्ताव नहीं है और न ही करों की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने इस बजट का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के समावेशी विकास एवं छ.ग. को नई दिशा देने वाला बजट है। उन्होंने इस बजट के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!