लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय में बड़ी बैठक, जल्द ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की संभावना

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों के प्रभारी बनाए गए पार्टी नेताओं के साथ शनिवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने चुनावी अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों की समीक्षा की।

 



बूथ स्तर पर मतदाताओं से जुड़ने के लिए अभियान चलाने पर जोर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भाजपा के लिए 370 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित करने के बीच सूत्रों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने और बूथ स्तर पर मतदाताओं से जुड़ने के लिए एक अभियान चलाने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

जेपी नड्डा ने योगी आदित्यनाथ संग की बैठक
बाद में नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ एक अलग बैठक की। भाजपा देश के सबसे बड़े राज्य में अपनी सीटें बढ़ाने की कोशिश कर रही है। उसने उन सीटों को लक्ष्य बनाया है, जहां 2019 में सपा और बसपा के हाथ मिलाने पर उसे हार मिली थी।

जल्द जारी हो सकती है भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची
पिछले आम चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 62 सीटें जीती थीं। ये बैठकें इस संभावना के बीच हो रही हैं कि भाजपा जल्द ही अपनी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित करेगी। अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा करेगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!