हद से ज्यादा मूंगफली सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक. जानिए..

मूंगफली सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. लेकिन हद से ज्यादा खाने से यह शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.



 

 

मूंगफली में कई सारे पोषक तत्व होते हैं. आप अगर बादाम की जगह मूंगफली खाएंगे तो इसके कई सारे फायदे मिलते हैं. मूंगफली में प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर और फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. शरीर को इसके कई सारे फायदे मिलते हैं. वहीं कुछ लोगों के लिए यह काफी ज्यादा नुकसानदायक भी साबित हो सकता है.

 

 

थायराइड के मरीज को भूल से भी मूंगफली नहीं खाना चाहिए. अगर आपको हाइपोथायराइड की दिक्कत है तो आपको भूल से भी मूंगफली नहीं खानी चाहिए. इससे आपकी दिक्कत बढ़ सकती है. मूंगफली टीएसएच का लेवल बढाने का काम करता है. जिसके कारण हायपोथाराइड बढ़ जाता है. यह काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

 

 

जिन लोगों को लिवर से जुड़ी परेशानी होती है उन्हें मूंगफली खाने से बचना चाहिए. मूंगफली में जो तत्व होते हैं वह लिवर के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. इस पर लिवर पर बुरा असर पड़ता है. ज्यादा मूंगफली खाने से पाचन तंत्र काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. जिसके कारण अपच की शिकायत हो सकती है.

 

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : तिलई में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रजत जयंती महोत्सव पर शिविर का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही

 

 

कुछ लोगों को मूंगफली खाने से स्किन एलर्जी शुरू हो जाती है. इसलिए वैसे लोगों को साफ मना कर दिया जाता है. मूंगफली खाने से सांस लेने में तकलीफ, स्किन पर एलर्जी, खुजली शुरू हो जाती है. ऐसे लोगों को मूंगफली खाने से बचना चाहिए.

 

 

 

मूंगफली में कई सारे पोषक तत्व होते हैं. जिसके कारण अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में खाएंगे तो वजन बढ़ सकता है. ऐसे लोगों को ज्यादा मूंगफली खाने से बचना चाहिए. अगर खाने का मन भी कर रहा है तो उसमें स्प्राउट्स मिलाकर खाएं.

error: Content is protected !!