नहीं मिल रही ऑफिस से 4-5 दिनों की छुट्टी, तो वीकेंड काफी है राजस्थान में बसी इस खूबसूरत जगह को घूमने के लिए

नई दिल्ली: राजस्थान अपने राजसी ठाट-बाट के लिए जाना जाता है। किलों, महलों से पटे राजस्थान को घूमने के लिए सर्दियों का महीना बेस्ट माना जाता है, जब आप आराम से घूमने-फिरना एन्जॉय कर सकते हैं। मार्च से ही यहां ऐसी भयंकर गर्मी पड़ने लगती है कि इसे झेलना मुश्किल हो जाता है। अगर आप 9 टू 5 जॉब में हैं, जहां वीकेंड में भी कई बार काम करना पड़ जाता है। ऐसे ऑफिस में लंबी छुट्टी मिलने के बारे में तो कई बार सोच भी नहीं पाते, लेकिन अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो दो दिन की छुट्टी में भी ऐसी कई सारी जगहें हैं, जिन्हें निपटा सकते हैं। ऐसी ही एक जगह आज हम आपको ले चलेंगें।

 



 

 

 

राजस्थान में मारवाड़ और मेवाड़ के बीच अरावली की खूबसूरत वादियों में बसी ये जगह है गोरम घाट (Goram Ghat), जिसे देखकर आपको कश्मीर में होने का एहसास होता है। इसी वजह से इसे राजस्थान का कश्मीर भी कहा जाता है। गोरम घाट तो खूबसूरत है ही, लेकिन यहां पहुंचने का रास्ता भी बेहद शानदार है। वैसे आपको बता दें कि यहां तक ट्रेन से ही पुहंचा जा सकता है। ट्रेन से गुजरते हुए यहां के नजारों को देखकर आपको छैया-छैया गाने की याद आ जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

गोरम घाट का अट्रैक्शन

राजस्थान के कश्मीर के नाम से मशहूर गोरम घाट प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है। नेचर और एडवेंचर हर तरह के शौकीनों को यह जगह भाएगी। यहां से तकरीबन 500 मीटर दूरी पर एक झरना है, जिसका नाम जोगमंडी झरना है। जहां कुछ वक्त बिताना यादगार रहेगा। दूसरा आप यहां तस्वीरें भी खींच सकते हैें। ये झरना यहां का खास आकर्षण है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

ट्रैकिंग का भी है ऑप्शन

ट्रैकिंग का मौका सिर्फ हिल स्टेशन्स पर ही नहीं ले सकते, यहां गोरम घाट में भी इस एडवेंचर को ट्राई कर सकते हैं। घने जंगल और पहाड़ पर ट्रैकिंग करते वक्त कई सारे खूबसूरत नजारों के दीदार होते हैं। जो आपके हर पल को यादगार बना देंगे।

 

 

 

 

कैसे जाएं?

गोरम घाट पहुंचने का एकमात्र माध्यम ट्रेन ही है। बस, बाइक या कार के लिए कोई रास्ता नहीं, क्योंकि यह पहाड़ियों से घिरी हुई जगह है। ट्रेन के सफर के दौरान अरावली के सबसे बेहतरीन नज़ारे देखने को मिलते हैं। यह ट्रेन घुमावदार पुलों से होकर गुजरती है।
तो बहुत ही अच्छी और बजट में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है गोरम घाट।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!