Janjgir Big News : बाइक की डिक्की से 2 लाख पार, एकाउंटेंट ने दर्ज कराई रिपोर्ट, बैंक से रकम निकलवाकर लौट रहा था एकाउंटेंट

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के लिंक रोड़ स्थित एचडीएफसी बैंक से रकम निकलवाकर लौट रहे एकाउंटेंट की बाइक की डिक्की से 2 लाख की चोरी हो गई है. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



एकाउंटेंट शिव कुमार शर्मा ने FIR में बताया है कि वह लिंक रोड़ के HDFC बैंक से 2 लाख निकलवाकर बाइक की डिक्की में रखा था. इसके बाद बाइक को पैदल चलते हुए रोड पार कर रहा था, तभी सामने में अज्ञात व्यक्ति बाइक को खड़ी किया था और बगल में भी 2 अज्ञात बाइक चालक थे.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

इसके बाद ही डिक्की की चेन खुली थी, जिसमें से 2 लाख की चोरी हो गई थी. रिपोर्टकर्ता ने घटना की जानकारी बैंक मैंनेजर को दी.-इसके बाद थाना में रिपोर्ट लिखाई गई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी...

Related posts:

error: Content is protected !!