JanjgirChampa Arrest : 19 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने कोटमीसोनार गांव से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी कौशल धनुहर को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से जानकारी मिली कि कोटमीसोनार गांव के बड़े अमेरी नाला के पास एक व्यक्ति महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. मौके पर पहुंचकर अकलतरा पुलिस ने आरोपी कौशल धनुहार के कब्जे से 19 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : अकलतरा पुलिस ने घर अंदर घुसकर चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!