JanjgirChampa Murder : चचेरे भाई ने की युवक की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी, ये रही हत्या की वजह…

जांजगीर-बलौदा. बलौदा थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव में चचेरे भाई ने डंडे से हमला कर युवक की हत्या कर ली. हत्या की वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी नीलकंठ भारती को हिरासत में ले लिया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आई है.

 



दरअसल, मिथलेश भारती का उसके परिवार में जमीन को लेकर केस चल रहा था और केस को मिथलेश भारती जीत गया था. जमीन के केस को लेकर आज फिर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी नीलकंठ भारती ने डंडे से हमला कर अपने चचेरे भाई मिथलेश भारती की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी नीलकंठ भारती को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!