Korba News : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को चैतमा चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

कोरबा. चैतमा चौकी पुलिस ने गोपालपुर बम्हनी से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी रामकुमार कंवर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब को भी जब्त किया है.

 



चैतमा चौकी पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली की रामकुमार कंवर, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने गोपालपुर बम्हनी में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और नगदी 150 रुपए को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है,

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

Related posts:

error: Content is protected !!