Sakti News : देशी प्लेन शराब की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 31 नग देशी प्लेन शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

सक्ती. सक्ती पुलिस ने सोसायटी चौक से देशी प्लेन शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी धनेश्वर चौहान को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी धनेश्वर चौहान के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सक्ती के सोसायटी चौक के देशी प्लेन शराब की अवैध रूप से बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. फिर इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी धनेश्वर चौहान के कब्जे से 31 नग देशी प्लेन शराब जब्त करके गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

Related posts:

error: Content is protected !!