Malkharoda Arrest : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 18 नग देशी शराब और बिक्री रकम 300 रुपए जब्त

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने छोटे सीपत गांव से देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे 18 नग देशी शराब और शराब बिक्री रकम 300 रुपए को जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बुदेश्वर प्रसाद सोनी, देशी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी बुदेश्वर प्रसाद सोनी के कब्जे से 18 नग देशी शराब और शराब बिक्री रकम 300 रुपए को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident : घर को तोड़ते खेत में घुसा ट्रेलर, घर के बरामदे में खेल रही 10 साल की बच्ची घायल, बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, घर के अन्य 4 सदस्य बाल-बाल बचे...

पुलिस ने आरोपी बुदेश्वर प्रसाद सोनी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) क, ख के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!