PM Kisan Yojana: इस दिन से पहले जरूर निपटा लें ये काम, वरना अकाउंट में नहीं आएगी 16वीं किस्त की राशि

सरकार देश के सभी वर्गों के लिए कई तरह की स्कीम चला रही है। ऐसे में सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) शुरू की है। इसमें किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि किस्तों के तौर पर दी जाती है।



हर किस्त में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये की राशि आती है। पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ पाने के लिए किसानों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। सरकार डीबीटी माध्यम से किसानों के अकाउंट में यह राशि जारी करती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

सरकार ने नवंबर में 15वीं किस्त जारी की थी। अब सरकार 28 फरवरी 2024 को देशभर के सभी किसानों को 16वीं किस्त का तोहफा देंगे। इसका मतलब है कि इस दिन किसानों के अकाउंट में पीएम किसान योजना के तहत 2,000 रुपये की राशि आएगी। हालांकि, इस योजना का लाभ कई किसानों को नहीं मिलेगा।

अगर आप भी इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द ई-केवाईसी (e-KYC) और जमीन का सत्यापन करवा लेना चाहिए। सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाया है उन्हें इस योजना के लाभ से वंचित रहना होगा।

इसे भी पढ़े -  Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल, आते ही बन गई मस्ट वॉच

कैसे करें ई-केवाईसी
आप पीएम किसान पोर्टल पर जाएं।
अब ई-केवाईसी के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
अब फोन में आए ओटीपी को भरें और इस तरह ई-केवाईसी हो जाएगा।

आप पीएम किसान ऐप (PM Kisan App) को इंस्टॉल करें और लॉग-इन करें। इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) के जरिये ई-केवाईसी करें।

अगर आप ऑनलाइन ई-केवाईसी नहीं कर सकते हैं तो आप अपने घर के नजदीक किसान CSC (Common Service Centre) पर जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिये भी ई-केवाईसी कर सकते हैं।

आप ई-केवाईसी की तरह जमीन सत्यापन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल ऐप या पोर्टल पर जमीन से रिलेटिड डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।

इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

error: Content is protected !!