Sakti News : रेलवे के इंजीनियर की बारात बैलगाड़ी में निकली, छत्तीसगढ़िया अंदाज में हुई अनूठी शादी की क्षेत्र में हो रही चर्चा, शादी में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक दिखी

सक्ती. जैजैपुर क्षेत्र के खैरा गांव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा में रेलवे के इंजीनियर की बारात में बैलगाड़ी में बारात निकाली और छत्तीसगढ़िया अंदाज में शादी हुई. रेलवे इंजीनियर की शादी में निमंत्रण कार्ड से लेकर मंडप, खाने के छत्तीसगढ़ी व्यंजन, स्टेज, छत्तीसगढ़ी लोक गीत के साथ आशीर्वाद समारोह सम्पन्न हुआ है. इस अनूठी शादी की चर्चा जैजैपुर ब्लॉक सहित सक्ती जिले में है. इस तरह के आयोजन की लोगों ने खूब सराहना की है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

दरअसल, जैजैपुर क्षेत्र के खैरा गांव निवासी कमलेश कुमार के बेटे मयंक चंद्रा की शादी, प्रियंका चंद्रा के साथ हुई है. लोग हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परम्परा को भूल रहे हैं. इसे लोग याद रखें और भावी पीढ़ी इससे परिचित हो, इस सोच के साथ शादी में पूरी व्यवस्था, छ्ग की पुरानी परंपरा के आधार पर हो. आधुनिकता के बजाय इंजीनियर मयंक चन्द्रा ने अपने विवाह को छत्तीसगढ़ी रंग देना उचित समझा. इस दौरान महिलाएं भी लुगरा पहनकर छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में उपस्थित थी. इस खास पल के साक्षी बनकर लोगों ने गौरव महसूस किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!