वायरल दूल्हे ने मां और ‘पत्नी’ के साथ बताया सारा सच, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर लिखा- झूठी शादी की मैंने…

राजा ब्लॉगर को जानते हैं? नहीं जानते… पर आपने इंस्टाग्राम रील्स स्क्रॉल करते हुए इनके वीडियो जरूर देखे होंगे! वह इंटरनेट पर तब और ज्यादा प्रसिद्ध हो गए थे जब उन्होंने अपनी शादी की हर छोटी बड़ी रस्म पर Reel बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जी हां, इन रील में आपको उनके फेरों से लेकर हनीमून तक पर झलक दिखेगी।हालांकि जब उनके यह वीडियो वायरल हुए तो कुछ लोगों ने ‘भागवान से रील बंद’ करवाने की प्रर्थना तक कर डाली। हालांकि अब राजा ने शादी से जुड़ा नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसका कैप्शन है- झूठी शादी की मैंने। क्या है सच्चाई? इस क्लिप में उनके एक तरफ ‘पत्नी’ और दूसरी तरफ माताजी खड़ी हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

गुलाबी सिंदूर और बिहार की शादी…
गुलाबी सिंदूर और बिहार की शादी…
इस इंस्टा रील में ब्लॉगर पहले बताता है कि बहुत सारे लोगों ने कमेंट में कहा कि ये नकली शादी है। इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि उन्होंने पत्नी को लाल के बजाय गुलाबी रंग का सिंदूर लगाया था। इसके बाद वो अपनी मां को सिंदूर दानी देता है और गुलाबी सिंदूर के बारे में लोगों के भ्रम को दूर करने के लिए कहता है। फिर आंटी जी बताती हैं कि बिहार में इसी सिंदूर से विवाह होता है और गुलाबी सिंदूर का महत्व बताया। आखिर में युवक कहता है कि ये शादी नकली नहीं है। इतने वीडियो इसलिए बनाए हैं क्योंकि मैं यूट्यूबर हू। ये शादी असली है। इस सिंदूर को बिहारी संस्कृति में लगाया जाता है।क्या है राजा ब्लॉगर के शादी की सच्चाई?

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

क्या है राजा ब्लॉगर के शादी की सच्चाई?
यह वीडियो @raja_vlogs1123 ने 26 फरवरी को पोस्ट किया और लिखा – झूठी शादी किया मैंने, क्या है सच्चाई ? खबर लिखे जाने तक इस रील को 1 लाख 22 हजार लाइक्स और 29 लाख व्यूज मिल चुके हैं। जबकि तमाम यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। बहुत से यूजर ने कहा है कि भाई हम मानते हैं कि यह सिंदूर और शादी एकदम सच्ची है। जबकि कुछ ने अन्य यूजर ने सवाल पूछा कि किस किस को लगता है कि इनकी शादी असली है। वैसे आपका क्या कहना है? आप कमेंट में बताइए।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!